फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दामाद ने पहले 10 लाख हड़पे फिर पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

घर जमाई बनकर रह रहे व्यक्ति ने पहले सास-ससुर की जमीन बिकवाकर 10 लाख रुपये हड़प लिए और अब महिला को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विरोध करने पर मारपीट की और घर से भी निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
डिडौली क्षेत्र के जोया निवासी कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी तीन फरवरी 2017 को थाना क्षेत्र के ही एक व्यक्ति के साथ की थी। विवाहिता के परिजनों ने शादी में करीब 50 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही पति घर जमाई बनकर रहता था और विवाहित व उसके परिवार वालों से दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला के माता-पिता ने जमीन बेचकर रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी पति की डिमांड बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बैठना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट करता था। पत्नी के भाई को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल में जाने की धमकी देता है। आरोप है कि 18 नवंबर की दोपहर पति ने विवाहिता के साथ मारपीट की। इसके बाद तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में विवाहिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें