फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे पर पट्टी पर पहिया चढ़ते ही बजेगा सायरन

Sun, 25 May 2025 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अमित कुमार आनंद ने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। निर्माण में प्रयोग की जा रही नवीन टेक्नोलॉजी की सड़क पट्टी को देखा। डीएम ने बताया कि इस सड़क पट्टी की यह विशेषता रहेगी कि इस पर वाहन पहिया टच होने पर सायरन की आवाज बजेगी। जिससे वाहन चालकों की नींद टूटेगी और बड़ी दुर्घटनाओं पर लगाम लग सकेगी।
विज्ञापन

डीएम ने हापुड़ की जनपद की सीमा के पास गांव पिपलौती तक मौके पर जाकर निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए। इस दौरान संस्था के अधिकारियों द्वारा दो महीने में सभी कार्य पूर्ण होने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने गंगा एक्सप्रेस वे में चालकों के नींद में वाहन चलाने पर होनी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रयोग की जा रही नवीन टेक्नोलॉजी की सड़क पट्टी को देखा और जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे बन जाने से लोगों को इसका लाभ होगा। आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस मौके पर एसडीएम विभा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें