फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सूबरा में बन रही राशन की दुकान को वन विभाग ने कराया ध्वस्त

विज्ञापन
आदमपुर के सूबरा में वन विभाग के अधिकारियों ने कराया सरकारी दुकान का निर्माण ध्वस्त। संवाद
विज्ञापन
आदमपुर। गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव सूबरा में ग्राम पंचायत के द्वारा कराए जा रहे उचित दर की दुकान को वन विभाग ने अपने जमीन में अवैध निर्माण बताते हुए ध्वस्त करा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव सूबरा में ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा से उचित दर की दुकान का निर्माण कराया जा रहा था। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि उनकी जमीन में अवैध निर्माण हो रहा है। बृहस्पतिवार की शाम को वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने पाया कि निर्माण वन विभाग की जमीन पर ही अवैध रूप से हो रहा है। इसके बाद जेसीबी बुलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया है।
डिप्टी वन रेंजर सुमित राठी ने बताया कि वन विभाग की भूमि में अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा था, जिसे ध्वस्त करा दिया गया है। यह पता नहीं है कि निर्माण सरकारी था या कैसा है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी विदित यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत में उचित दर की दुकान का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन उसे किसने ध्वस्त कराया है, इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें