अमरोहा। एक जुलाई से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण योजना (जी राम जी) लागू होने जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां शुरु कर दी है। जिले भर में मनरेगा मजदूरों की संख्या एक 1,11,526 है। नई योजना में मजदूरों को 125 दिन का काम मिलेगा।
वर्तमान में मनरेगा योजना चल रही है। जिसमें मजदूरों को 100 दिन का काम दिया जाता है और मजदूरों को 252 रुपये की मजदूरी मिलती है। जिले में जॉब कार्ड धारकों की संख्या 90,140 है। जिनको काम दिया जाता है। विकसित भारत जी राम जी योजना केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण विकास और रोजगार के लिए लाया गया एक नया कानून है जो मनरेगा की जगह लेगा। इसके तहत ग्रामीण परिवारों को साल में 100 की बजाय 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाएगी।
स्थायी आजीविका पर ध्यान केंद्रित किया गया है। विकसित भारत-जी राम जी योजना का मुख्य उद्देश्य देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसित भारत वर्ष 2047 के लक्ष्य के अनुरूप मजबूत बनाना है। योजना के अंतर्गत मजदूरों का वेतन हर सप्ताह किए जाने का प्रावधान है। इससे मजदूरों को काफी फायदा मिलेगा।