फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के खिलाफ ठोस कार्रवाई तक जारी रहेगा धरना : नरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भाकियू संयुक्त मोर्चा ने बेमियादी धरने के 31 वें दिन प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ ठोस कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

शहवाजपुर डोर में चल रहा धरना 31 वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदूषण का मुद्दा उठाना बेहद जरूरी हो गया हैै। इस मुद्दे को हर गांव में ले जाया जाएगा। ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा कि प्रदूषण के कारण किस तरह उनका जीवन संकट में होता जा रहा है। मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। चंद्रपाल सिंह, तेजपाल सिंह, अहसान अली, होमपाल सिंह, ओम प्रकाश, रामप्रसाद, दौलत राम प्रधान, अदनान सैफी, शाने आलम, सुरेश सिंह, मनोहर सिंह, रघुवीर सिंह, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें