फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जलभराव का वीडियो बनाने पर भड़के प्रधान ने शिक्षक को दी सस्पेंड कराने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर/रहरा। शिक्षक ने गांव में स्कूल को जाने वाले रास्ते पर जलभराव का वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेज दिया। इस पर प्रधान भड़क गए। उन्होंने प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कराने की धमकी दे डाली। दोनों की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रधानाध्यापक ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव बिहारीपुर के प्राथमिक विद्यालय में क्षेत्र के गांव बरतौरा निवासी दिनेश कुमार प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। दिनेश कुमार ने बताया कि चार दिन पूर्व हुई बारिश की वजह से गांव में स्कूल को जाने वाले रास्ते पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। जिसकी वजह से शिक्षकों और बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत और परेशानी होने लगी। उन्होंने जलभराव का वीडियो बनाकर प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी, न्याय पंचायत के ग्रुप और प्रधान के व्हाट्स एप नंबर पर भेज दिया था।
आरोप है कि इस पर प्रधान भड़क गए। उन्होंने प्रधानाध्यापक को देखने की की बात करते हुए सस्पेंड कराने की धमकी दी। घबराए प्रधानाध्यापक ने मामले की तहरीर पुलिस चौकी इंचार्ज जल्लोपुर को दी है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान राजू का कहना है कि शिक्षक ने उनसे तत्काल प्रभाव से जलभराव का समाधान कराने का दबाव बनाया था। जिसे लेकर कहासुनी हो गई थी। समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें