फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 450 रुपये क्विंटल हो गन्ने का भाव, छुट्टा पशुओं से दिलाए जाए निजात

Mon, 02 Oct 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। भाकियू अराजनैतिक की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सीओ उम्मेद सिंह ने गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने की मांग की। वहीं, छुट्टा पशुओं का पकड़ने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान कसेरुआ के ग्राम प्रधान फिरासत अली को संगठन का जिला सचिव बनाया।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के गांव कसेरुआ में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि इस समय किसान खासा परेशान है। छुट्टा गोवंशीय पशु फसलों को चौपट कर रहे हैं। उन्होंने महंगाई के हिसाब से गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान फिरासत अली को भाकियू अराजनैतिक का जिला सचिव बनाया। नव नियुक्त जिला सचिव ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए वह संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिल कर संघर्ष करेंगे। इस मौके पर असलम चौधरी, किशनपाल, सतेंद्र सिंह, हसमत सलमानी, कारी अहमद हसन, मंसूर सलमानी, नफीस सलमानी, निजामुद्दीन खां, डॉ.नाजिम, शाहरुख मेवाती, साबिर सलमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें