फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के आरोप में संदिग्ध के घर दबिश देने गई पुलिस टीम को घेरा, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी के मामले में संदिग्ध को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई हो गई। इस बीच संदिग्ध व्यक्ति भाग गया। पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। खींचतान में महिला घायल हो गई। आरोप है कि महिला पर पुलिस ने गाड़ी चढ़ाई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह को चंदनपुर गांव में गन्ने के खेत में 7 गोवंश पशुओं के अवशेष मिलने से लोगों में रोष फैल गया था। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया था। पुलिस इस संबंध में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह संदिग्धों के घर दबिश दे रही है। बृहस्पतिवार की शाम को थाना क्षेत्र रहरा के नानई गांव में गोकशी के शक में पुलिस की टीम की शाम को गांव में संदिग्ध को पकड़ने के लिए गई थी।
बताते हैं कि संदिग्ध घर पर खाना खा रहा था। पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ लिया और उसे ले जाने लगी। इसी बीच उसकी पत्नी ने पुलिस से कहा कि पहले खाना खाने दो। बाद में ले जाना। इस दौरान खींचतान शुरू हो गई। संदिग्ध वहां से भाग गया। पुलिस की टीम जैसे ही अपनी प्राइवेट कार में बैठकर वहां से वापस लौट रही थी तो ग्रामीण पुलिस पर हावी हो गए और पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। खींचतान में संदिग्ध की पत्नी घायल हो गई। इस दौरान पुलिस की गाड़ी के शीशे भी टूट गए। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जमकर हंगामा हुआ। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस की एक और टीम भी पहुंच गई। सीओ सतीशचंद पांडेय भी घटना की जानकारी मिलने पर पहुंच गए। उन्होंने हालात पर काबू पाया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस पर महिला के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया है। बताते हैं कि कुछ दिन पूर्व गोकशी के मामले में संदिग्ध के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उसके घर की छत पर गोवंशीय पशुओं के अवशेष से भरा बोरा बरामद किया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि गोकशी के शक के आरोप में गांव नानई में पुलिस संदिग्ध को पूछताछ के उद्देश्य से पकड़ने के लिए गई थी। क्योंकि संदिग्ध दो बार पहले भी गोकशी के मामले में पकड़ा जा चुका है एवं जेल भी जा चुका है लेकिन उसकी पत्नी ने हंगामा कर दिया। खींचतान में संदिग्ध वहां से भाग गया और उसकी पत्नी को चोट लग गई। जल्द ही संदिग्ध को फिर से हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें