फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक साल में तीन बार दागदार हुई खाकी, कई पुलिसकर्मी पहुंचे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। अमरोहा जनपद के हसनपुर सर्किल में कानून व्यवस्था की रखवाली करने वाली खाकी एक ही साल के भीतर तीन गंभीर मामलों में दागदार हो चुकी है। नशीले पदार्थों की तस्करी से लेकर दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म जैसे संगीन अपराधों में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता ने महकमे की साख पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

पहला मामला एक सितंबर 2025 का है, जब सैदनगली पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में आदमपुर थाने की ढबारसी चौकी पर तैनात दो सिपाही आशु सैनी और योगेश कुमार को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 1.34 किलोग्राम स्मैक बरामद हुई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई थी। इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों समेत छह आरोपियों को जेल भेजा गया था।
दूसरा मामला 8 अप्रैल 2026 को सामने आया, जब हसनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बर्खास्त सिपाही अखिलेश कुमार निवासी नंगला चमरू, गौतम बुद्ध नगर के खिलाफ प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोपी करीब तीन साल पहले हसनपुर कोतवाली में तैनात रहने के दौरान मदद के बहाने पीड़िता के घर आता-जाता था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

तीसरी और सबसे गंभीर घटना 22 सितंबर 2026 की रात डीडी फार्म हाउस में हुई, जहां हरियाणा की 23 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ। इसमें हसनपुर कोतवाली के दरोगा संजय तोमर, पुलिस लाइन में तैनात सिपाही प्रमोद कुमार और सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर लालाराम यादव व हेड कांस्टेबल मोहित कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट के जरिए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें