फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग, संदिग्धों में खलबली

विज्ञापन
अमरोहा के हसनपुर में रात्रि चेकिंग के दौरान संदिग्धों की तलाशी लेते पुलिस कर्मी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
नववर्ष पर पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग, संदिग्धों में खलबली
विज्ञापन

फोटो--
- सुरक्षा के लिहाज से अर्धरात्रि तक सड़कों पर दौड़ती रहीं एसपी सुनीति
- चेकिंग के दौरान संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। नववर्ष के मौके पुलिस ने ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। सुरक्षा-व्यवस्था के लिहाज से सतर्क रही। पुलिस ने होटल-रेस्तरां और ढाबों के अलावा सड़कों पर वाहनों की सघन चेकिंग की। एसपी खुद आधी रात तक सड़कों पर दौड़ती रहीं। पुलिस की कार्रवाई के चलते संदिग्धों में खलबली मची रही। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इस दौरान एसपी ने ड्यूटी प्वाइंट चेक किए और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

गुरुवार को पूरा जिला नववर्ष के जश्न में डूबा रहा। अधिकतर होटल, रेस्तरां को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया था। हालांकि कोरोना की पाबंदियों के चलते यहां कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए। विभिन्न क्लबों संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने घरों में न्यू ईयर का जश्न मनाया था। वहीं सुरक्षा-व्यवस्था के लिहाजा से जनपद पुलिस सतर्क रही। एसपी सुनीति खुद अर्धरात्रि तक सड़कों पर गश्त करतीं दिखीं। उन्होंने गजरौला, हसनपुर, धनौरा, बछरायूं क्षेत्र में ड्यूटी प्वाइंट चेक किए। इस दौरान पुलिस ने सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। कार या अन्य बड़े वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इसी क्रम में शुक्रवार को भी पुलिस सतर्क दिखी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी गई। कार्यक्रमों को लेकर चल रहे माहौल पर खुफिया तंत्र की निगाहें रहीं। इस दौरान बाहरी लोगों की विशेष निगरानी की। एसपी सुनीति ने रात्रि भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सावधानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें