फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आभा आईडी बनाने की रफ्तार धीमी, मरीजों को नहीं मिल रहा पूरा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आभा आईडी बनाने की रफ्तार धीमी है। जिसके चलते मरीजों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। : स्वास्थ्य विभाग की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आभा आईडी बनाने का काम पिछले करीब दो वर्षों से चल रहा है, लेकिन अब तक महज 68.87 प्रतिशत लोगों की आईडी बन सकी है। इसमें आभा आईडी वाले व्यक्ति की पूरी हिस्ट्री दर्ज की जाती है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से आभा आईडी बनाई जा रही है। जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इन लोगों के स्वास्थ्य के संबंध में पूरी हिस्ट्री दर्ज की जाती है। अगर बीमार व्यक्ति चिकित्सक के पास जाए तो अपनी आईडी से पूरी जानकारी दे सकता है लेकिन अभी आईडी बनाने का काम धीमा चल रहा है। अब तक 1333930 लोगों की आईडी बनी है जबकि लक्ष्य करीब 1945593 लोगों की आईडी बनाने का है।
अभी तक 68.87 प्रतिशत ही काम पूरा हो पाया है। मरीजों को अस्पतालों में अभी भी लंबी लाइनों में लगकर पर्चे बनवाने पड़ रहे हैं। वहीं, जिनकी आईडी बन चुकी है, उनकी भी स्वास्थ्य संबंधी हिस्ट्री ऑनलाइन अपडेट नहीं हो पा रही है, जिससे योजना का पूरा लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि आभा आईडी बनाने का काम तेजी के साथ चल रहा है। जिन लोगों की आईडी अभी तक नहीं बनी है। उनकी आईडी भी जल्द बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें