फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भीषण गर्मी का कहर जारी, कल से पारा 44 से 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

Thu, 25 Jun 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आमजन का जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय हालात ऐसे रहे कि लोग घरों से निकलने से बचते नजर आए और सड़कों व बाजारों में सन्नाटा छा गया। 26 से 29 जून तक तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

जून माह के बीस दिन बीतने के बाद गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में अधिक रहा। सुबह से ही सूरज की तपिश बढ़ने लगी और दोपहर तक गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। जरूरी कार्य से बाहर निकलने वाले लोगों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। गर्म हवाओं के कारण सड़कें तपने लगीं और लोगों को राहत के लिए पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर का सहारा लेना पड़ा। कार्यालयों, दुकानों और घरों में लोग गर्मी से बचने के उपाय करते नजर आए। शाम को सूर्यास्त के बाद तापमान में कुछ गिरावट आने पर लोगों ने राहत महसूस की और बाजारों में चहल-पहल बढ़ी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ पवन शुक्ला ने बताया कि बुधवार को पारा 42.2 डिग्री रहा है। जबकि 26 से 29 जून तक अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में गर्मी और लू का असर अभी जारी रहने के आसार हैं।


भीषण गर्मी के बीच ठंडे पेय पदार्थों की मांग लगातार बढ़ रही है। शहर और कस्बों में लस्सी, गन्ने का रस, बेल, आम और मौसमी के जूस की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। इसके अलावा तरबूज और खरबूजे की बिक्री में भी तेजी आई है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों और मौसमी फलों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें