फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्लाॅटिंग कराने के लिए पुराने मंदिर को किया ध्वस्त, लोगों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नीलामी के जरिए ली गई जमीन में स्थापित एक पुराने मंदिर को भी प्लॉटिंग कराने के उद्देश्य से ध्वस्त कर दिया। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो रोष फैल गया। भाजपा से नेता समेत स्थानीय लोगों ने डीएम-एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने स्काई ड्रीम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरोहा के बाहर चुंगी स्थित गाटा संख्या 3210 व रकबा 0.672 हेक्टेयर जमीन का मालिकाना हक स्काई ड्रीम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड 63 वसुंधरा एंक्लेव प्रीतमपुर दिल्ली के लक्ष्मी नारायण भसीन के पास है। इस जमीन को माहेश्वरी इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड से बैंक ऑफ बड़ौदा ने जब्त किया था। नीलामी के जरिये जमीन स्काई ड्रीम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदी थी। जिसका नियमानुसार बैनामा किया गया। जमीन पर एक पुराना मंदिर भी था। इस जमीन पर माहेश्वरी इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड ने कोल्ड स्टोर और एक मंदिर स्थापित किया था। इस जमीन का मुख्य गेट अमरोहा-जोया रोड पर है।
आरोप है कि स्काई ड्रीम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके कर्मचारियों ने इस जमीन में बने खंडहर के साथ-साथ पुराने मंदिर को भी पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया। मंदिर के क्षतिग्रस्त होने से लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने मंदिर हटाने को लेकर नाराज की जताई। बताया कि मंदिर एक उपासना का स्थान है और पवित्र माना जाता है। जिसे नष्ट करना या नुकसान पहुंचाना धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन

इस मामले में भाजपा नेता अमरोहा नगर अध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी ने डीएम राजेश कुमार त्यागी व एसपी कुंवर अनुपम सिंह को शिकायतीपत्र लेकर कार्रवाई की मांग की। डीएम के निर्देश पर तहसील लेखपाल प्रशांत यादव व उनके अन्य साथियों ने मौके पर जांच की। जिसमें आरोप को सही पाया गया। वर्षों पुराना मंदिर अब परिसर में नहीं है। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर बंबूगढ़ चौकी प्रभारी अतवीर सिंह ने स्काई ड्रीम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
स्थानीय लोग बोले- वहीं बनाया जाए मंदिर
मंदिर के ध्वस्त कराए जाने के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि मंदिर को उसी स्थान पर बनाया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसी भी कीमत पर जमीन में प्लाॅटिंग नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें