फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ

Tue, 07 Jan 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बार एसोसिएशन जनपद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ यूपी के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने कहा कि वकीलों का हित वादकारियों के हित में निहित है। हमें वादकारियों के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि शिव किशाेर गौड़ ने कहा कि हमें अनुशासन में रहकर वकीलों का हित साधना है। वकीलों का हित वादकारियों के हितों से जुड़ा है, इसलिए हमें अधिवक्ता हित को सर्वोपरी रखते हुए अपने कार्य को अंजाम देना होगा। उन्होंने जूनियर वकीलों से अधिक से अधिक कानून की पढ़ाई जारी रखने का आह्वान किया। विशिष्ठ अतिथि जिला जज जफीर अहमद ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों व वकीलों को वादकारियों के हितों में काम करते हुए उन्हें न्याय दिलाना है। हम सभी के लिए वादकारियों को न्याय दिलाने के सदैव तत्पर रहना चाहिए।
अधिवक्ताओं के हित के लिए जल्द ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने जा रहा है। सीजेएम ओमपाल सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर जनता को न्याय दिलाने के लिए काम करना है। बार अध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि अधिवक्ता हमारे लिए सर्वोपरि है। इसके लिए हम न्यायिक अधिकारियों के साथ मिलकर अधिवक्ता हित में काम करेंगे।
विज्ञापन

सचिव सतीश कुमार त्यागी ने कहा कि वह अधिवक्ता हित के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ताओं में वीपी माथुर, शैलेंद्र शर्मा, अशोक कपूर, तेजपाल सिंह, अवनीश शरण बंसल, संजय कुमार शर्मा, नरेंद्र पोषवाल, औरंगजेब, पुलकित शर्मा सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें