फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निजी मोबाइल कंपनियों पर नगर पालिका लगाएगी जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका ने एयरटेल, जियो, वोडाफोन समेत अन्य मोबाइल नेटवर्क कंपनियों पर शिकंजा कसने लगी है। इन कंपनियों ने नेटवर्किंग केबल पालिका के खंभों पर डाल रखा है। इतना ही नहीं जगह-जगह अंडरग्राउंड नेटवर्किंग केबल बिछाने के नाम पर सड़कों को तोड़ दिया गया है। कई जगह अंडरग्राउंड केबल बिछाने के चक्कर में पेयजल की पाइपलाइन भी कट गई। नगर पालिका ने सभी मोबाइल नेटवर्क कंपनियों को चिन्हित कर लिया है। इन कंपनियों पर करीब पांच से सात लाख रुपये जुर्माना लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिन में सामने आया है कि मोबाइल कंपनियों ने अपना नेटवर्किंग केबल बिछाने के लिए नगर पालिका के खंभों का इस्तेमाल किया है। इसके लिए उन्होंने नगर पालिका से अनुमति भी नहीं ली है। शहर के बिजनौर रोड, लकड़ा और आजाद रोड समेत कई स्थानों पर मोबाइल कंपनियों ने अंडरग्राउंड केबल बिछाया है, जिसके चलते सड़क तोड़ दी गई है और पेयजलापूर्ति की पाइपलाइन भी काट दी गई है। इसी वजह से कई स्थानों पर कंपनियों का काम रुकवा दिया गया है और सभी पर जुर्माना लगाया जा रहा है। शहर में काम करने से पहले कंपनियों को पालिका में रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपना पूरा प्लान भी देना होगा। यदि कोई कंपनी मनमानी करती है तो प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें