फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बगैर अनुमति लगे साप्ताहिक बाजार को पालिका ने हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बगैर अनुमति कुछ लोगों ने मोहल्ला नल में साप्ताहिक बाजार लगना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं दुकानदारों से वसूली शुरू कर दी गई। जब इसकी भनक नगर पालिका को लगी तो अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। साथ ही बाजार लगाने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की नसीहत दी गई है। जाम से निजात दिलाने के लिए कुछ दिन पहले ही मंगल बाजार को यहां से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन

ये मामला अमरोहा नगर के मोहल्ला नल रोड का है। यहां पर पिछले कई वर्षों से मंगल बाजार लगता था। दिनभर जाम की समस्या बनी रहती थी, बाजार में चोरी की घटनाएं भी होती थीं। लोगों की समस्या को देखते हुए कोरोना काल के बाद मंगल बाजार को कैलसा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे शिफ्ट कर दिया गया है। यहां पर हर मंगलवार को बाजार लगता है। लेकिन, कुछ लोगों ने मोहल्ला नल में दोबारा से हर शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगना शुरू कर दिया। बाकायदा दुकानदारों से अवैध वसूली शुरू कर दी गई।
जब इसकी भनक अमरोहा नगर पालिका ईओ डॉ. बृजेश सिंह को लगी तो उन्होंने शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। तुरंत उन दुकानों को हटाया गया जो अवैध रूप से लगाई गई थीं। नगर पालिका की ओर से दुकानों के हटवाते ही अवैध उगाई करने वाले लोगों के होश उड़ गए। ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के साप्ताहिक बाजार लगाने वाले लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। साथ ही उन्हें दोबारा से बाजार नहीं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर ये लोग दोबारा से अवैध वसूली करने के उद्देश्य से साप्ताहिक बाजार लगाएंगे तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें