फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहकते अंगारों पर चले अजादार, या हुसैन की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। कस्बे में नौ मोहर्रम का मातमी जुलूस अंजुमन-ए-हैदरी के संयोजन में मोहल्ला गूला तालाब स्थित इमामबाड़ा सैय्यद मोहम्मद नूर से बरामद हुआ। जुलूस में शामिल अजादारों ने जंजीर से मातम करने के साथ दहकते अंगारों पर चलकर बीबी फात्मा जहरा को लख्ते जिगर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक बजे शुरू हुआ जुलूस बस्ती में अपने निर्धारित रास्तों से होकर गुजरा। अजादार नौहेख्वानी करते हुए चल रहे थे। इनके पीछे हजारों की तादाद में नंगे सिर-नंगे पैर अजादार लब्बैक या हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस मेन बाजार में पहुंचने पर अजादारों ने जंजीर से मातम कर खुद को लहूलुहान कर लिया। इसके बाद हफ्ता बाजार में दहकते अंगारों में चलकर इमाम हुसैन की शहादत का गम मनाया। जुलूस देर शाम वापस इमामबाड़ा सैय्यद नूर पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस की शुरुआत से पहले मौलाना अब्बास ने इमामबाड़े में मजलिस में यजीद की फौज के जरिए मैदान-ए-कर्बला में पानी पर पहरा लगाने का पूरा वाक्या सुनाया। वाक्या सुनते ही अजादारों की आंखें भर आईं और वे रोने लगे। इस दौरान अंजुमन के अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास, सिब्ते हैदर, हुसैन अब्बास, गुलाम असकरी, अली अख्तर, अंसार हैदर आदि मौजूद रहे। नजर-ओ नियाज का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें