फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने उतारकर रख लो, वो भस्म कर देगा: थैले में महिलाओं की ज्वेलरी रखवाई फिर पीछे से आए बदमाश, हाथ मलते रहे सभी

Fri, 24 Mar 2023 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

आभूषण रखे थैले को छीन कर ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन की तरफ भाग गए। उनके शोर मचाने पर लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन तीनों आरोपी ओझल हो गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के गजरौला में तांत्रिक क्रिया का भय दिखाते हुए तीन बदमाशों ने पैदल जा रहीं देवरानी-जेठानी के हाथ से थैला छीना और रेलवे लाइन की तरफ भाग गए। थैले में उनके सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। घटना के बाद दोनों महिलाएं चौपला चौकी पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चक की मढ़ैयों निवासी जगराम हाईवे पर मजदूरी करते हैं। उनके परिवार का गजरौला में रहने वाले भगत (तांत्रिक) के यहां आना जाना लगा रहता है। बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी जयवंती व छोटे भाई तारा सिंह की पत्नी नीरज तांत्रिक के पास जा रही थीं। सुबह दस बजे चौपला पर निजी सवारी से उतर कर नगर की तरफ पैदल जा रही थीं। रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज के निकट पहुंची थी। इसी दौरान उनको तीन शख्स मिले। आरोप है कि उन्होंने तांत्रिक क्रिया का भय दिखाते हुए कहा कि जो आभूषण पहन रखे हैं उनको उतार कर थैले में रख लो और वापस चली जाओ।
विज्ञापन

वह आग जला रहे हैं। डराया कि वापस नहीं गईं तो आग में भस्म हो जाओगी। दोनों महिलाएं डर गईं। उन्होंने अपने पहन रखे आभूषण उतारे और थैले में रखे। दोनों वापस जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए तीन आरोपियों ने झपट्टा मारा। आभूषण रखे थैले को छीन कर ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन की तरफ भाग गए। उनके शोर मचाने पर लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन तीनों आरोपी ओझल हो गए थे। इसके बाद वह चौपला चौकी पर पहुंचीं। यहां पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में उनको कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें