फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से पत्नी बनी युवती की गुहार: मैं मर्जी से गई हूं... हमने कोर्ट मैरिज कर ली है, अब न किया जाए परेशान

Thu, 16 Mar 2023 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

मेरठ के मवाना क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते शादी कर ली है। वह कई दिन से फरार चल रहे हैं। बुधवार को युवती ने प्रेमी के साथ बैठकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के रहरा क्षेत्र में कई दिन पूर्व प्रेमी के साथ गई युवती ने बुधवार को वीडियो वायरल कर कहा कि मैं प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से गई हूं। मैंने उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। हमें परेशान न किया जाए। पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।

विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने मेरठ के मवाना क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते शादी कर ली है। वह कई दिन से फरार चल रहे हैं। बुधवार को युवती ने प्रेमी के साथ बैठकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की। जिसमें युवती का कहना है कि हम दोनों ने कानूनी तौर पर हाईकोर्ट से मैरिज कर ली है।
विज्ञापन

ये शादी मैंने किसी के दबाव में नहीं की, अपनी मन मर्जी से शादी की है। मैं अपनी मर्जी से इसके साथ आई हूं। हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हमारे साथ कोई समस्या होती है तो इसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ मेरे पापा होंगे। उन्होंने पुलिस से भी सहयोग की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें