फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बदमाशों ने आईफोन व सोने की चेन लूटी

Sun, 21 Sep 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/हसनपुर (अमरोहा)। गंगा तटबंध मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों से बदमाशों ने आईफोन समेत दो मोबाइल व गले की चेन लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

बताते हैं कि शुक्रवार की शाम को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चक की मढैया निवासी सुनील व रोहित गजरौला थाना क्षेत्र के बृजघाट से बाइक द्वारा गंगा तटबंध मार्ग से होकर अपने गांव आ रहे थे। गांव मोहमदाबाद और धोरिया के बीच में जैसे ही उनकी बाइक पहुंची। तभी तीन बदमाशों ने रास्ते पर खड़े होकर बाइक को रुकवा लिया। बाइक की चाभी निकालकर बदमाशों ने सुनील व रोहित से आईफोन समेत दो मोबाइल और सोने की चेन लूट ली। इसके बाद पीड़ितों ने किसी राहगीर के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। हसनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल गजरौला थाना क्षेत्र का बताया। इसके बाद गजरौला की ब्रजघाट चौकी पर तहरीर दी गई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि हसनपुर क्षेत्र में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें