फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसान के कुर्ते पर चटनी फेंक बदमाश 97 हजार रुपये लेकर चंपत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

एसबीआई शाखा से 97 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे किसान के कपड़ों पर चटनी फेंककर बदमाशों ने ध्यान भटका दिया और रुपयों से भरा थैला लेकर भाग गया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गांव डोमखेड़ा निवासी किसान जगराम सिंह ने हसनपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 97 हजार रुपये निकाले थे। रुपये थैले में रखकर किसान बैंक के बाहर से ही ई-रिक्शा में बैठकर घर जाने लगे। किसान ने बताया कि वह मनापुर वाले रास्ते से जा रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने उनके कपड़ों पर चटनी जैसा कुछ फेंक दिया। उन्होंने कुर्ता साफ करने के लिए रास्ते के किनारे ही सरकारी नल के पास ई-रिक्शा रुकवाया। रुपये से भरे थैले को नल के पास रखकर कपड़ों को साफ करने लगे। इसी बीच पलक झपकते ही बदमाशों ने नकदी से भरा थैला साफ कर दिया। किसान ने आसपास देखा तो कुछ दूरी पर तीन युवक भागते दिखाई दिए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत मिलते ही बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी। रास्तों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें