फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी में दुल्हन के चाचा से रुपयों से भरा बैग छीनकर बदमाश भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। शादी समारोह में दुल्हन के चाचा से रुपयों से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

नगर निवासी चंदर सैनी की बेटी की मंगलवार रात को नगर के बाईपास मार्ग पर स्थित ताज गार्डन में शादी थी। देर रात दुल्हन के चाचा धर्मेंद्र सैनी ने लिफाफा रखने वाला बैग हाथ में रखा था। उनका कहना है कि एक युवक शादी समारोह में घुसा और हाथ से बैग छीनकर फरार हो गया। उसका पीछा गया कि लेकिन समारोह से बाहर निकलने के बाद वह गायब हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी हासिल करने के बाद आरोपी की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पीड़ित का कहना है कि बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये रखे थे। करीब दो माह पूर्व रहरा अड्डा मोहल्ला मनिहारान निवासी जगवीर सिंह गुर्जर के बेटे निर्भय गुर्जर की शादी में भी ऐसी ही घटना हुई थी। उस घटना में वारदात के समय रुपयों का बैग मेज पर रखा हुआ था। उस घटना घटना का आरोपी भी अभी तक पकड़ नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें