फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक डिग्री लुढ़का पारा, फिर भी तपिश से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एक डिग्री तापमान लुढ़कने के बाद भी तेज चिलचिलाती धूप और आसमान से बरसी आग से लोग बेहाल दिखे। भीषण गर्मी में लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। ग्यारह बजे के बाद से ही शहर की गलियों में सन्नाटा पसर गया। दिन की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। चिलचिलाती धूप में मौसम का मिजाज गर्माने लगा। तेज रफ्तार गर्म हवा के कारण लोगों का रास्तों से निकलना दूभर हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन भर भीषण गर्मी रही। दोपहर के समय ऐसा लगा जैसे आग बरस रही हो। तापमान 39 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सोमवार के मुकाबले एक डिग्री कम है। बाजूद इसके दोपहर में लोगों ने अत्यधिक गर्मी को देखते हुए अपने घरों में ही रहना सुरक्षित समझा। गर्मी का असर आम जनता पर इतना अधिक पड़ा है कि दोपहर के समय रोडवेज बसों और रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ दिखाई नहीं दे रही है। लोग अपने जरूरी काम सुबह और शाम में निपटा रहे हैं। गर्मी का असर आम जनता पर इतना अधिक पड़ा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी से सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है। तापमान में अचानक हुई बढ़ोतरी से लोग बीमारी की चपेट में भी आ रहे हैं। उल्टी और दस्त के साथ बुखार की समस्या सबसे ज्यादा है। जिला अस्पताल में ओपीडी 1100 से 1500 तक पहुंच गई है। वहीं निजी चिकित्सकों के क्लीनिक पर भी भीड़ बढ़ रही है।
डॉक्टर की सलाह, धूप और लू से बचें
जनरल फिजिशियन डॉ. फाइक अली ने बताया कि गर्मी का प्रकोप जीवन के लिए घातक हो सकता है, इसलिए गर्मी और लू से बचें। दोपहर में कम
ही धूप में निकले। फुल आस्तीन की शर्ट पहले, नींबू-पानी, ग्लूकोज का अधिक इस्तेमाल करें। दोपहर में घर से निकले तो छाता और चश्मे का इस्तेमाल करें। अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। ताजा खाना खाए,तलीय भोजन से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें