मंडी धनौरा (अमरोहा)। सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मेरठ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। क्षेत्र के गांव कैसरा में अबरार का परिवार रहता है। बीते शुक्रवार को अबरार का बेटा अली वारिश दोस्त आदिल के साथ बाइक से धनौरा आ रहा था। ग्राम शाहपुर के पास अली वारिश की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। मंगलवार की शाम मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अली वारिश की मौत हो गई।