बछरायूं। क्षेत्र निवासी विवाहिता दूसरे समुदाय के प्रेमी सानिब के साथ चली गई। पति का आरोप है कि पत्नी अपने साथ एक लाख रुपये व जेवर भी ले गई है। प्रेमी के घर शिकायत करने पहुंचे पति के साथ उसके परिजनों ने मारपीट की। पुलिस ने सानिब व उसके पिता नौशे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र निवासी युवक ने थाने में शिकायत की। बताया कि उसने कुछ समय पहले मकान निर्माण के दौरान गांव के सानिब से मिट्टी का भराव कराया था। इस बीच सानिब की पहचान उसकी पत्नी से हो गई थी। शुक्रवार को वह ई-रिक्शा लेकर मजदूरी करने धनौरा गया था। परिवार के अन्य सदस्य खेत पर थे। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। दोपहर में उसने अपनी पत्नी को सानिब की बाइक जाते देखा। आरोप है कि उसकी पत्नी मकान बनवाने के लिए घर पर रखे 1.10 लाख रुपये व जेवर भी साथ ले गई है। युवक ने बताया कि वह सानिब के घर शिकायत करने गया तो उसके पिता नौशे ने उसके साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।