फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की शादी रुकवाई, दूल्हे समेत तीन का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। पिता की माली हालत बेहद कमजोर होने का फायदा उठा कर उसकी नाबालिग पुत्री से तीसरी शादी करने जा रहे युवक व उसके दो परिजनों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। पुलिस ने शादी नहीं होने दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का विवाह गंगा के खादर क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक नाबालिग के साथ तय हुआ था। बताते हैं कि शुक्रवार को बरात जानी थी। बरात जब युवती के घर पहुंची तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मामले की गंभीरता को देख 112 पीआरवी ने शेरपुर चौकी पुलिस को अवगत करा दिया। इसके बाद शेरपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अचानक से वहां पुलिस को देख दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वहां पहुंचकर वधू से उसकी आयु से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे। उसमें वधू की आयु 18 वर्ष से कम निकली। इसके बाद पुलिस ने विवाह रोक दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध शांति भंग के तहत कार्रवाई की है। शेरपुर चौकी प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि गंगा खादर क्षेत्र के गांव में नाबालिग के विवाह की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए विवाह रोक दिया। साथ ही इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध शांति भंग कार्रवाई की गई है। साथ ही इस संबंध में एक रिपोर्ट बाल कल्याण विभाग अमरोहा को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें