फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर आज से खुलेगा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर जिला प्रशासन ने मंगलवार से बाजार को वन साइड से खोलने का फैसला लिया है। अब कोतवाली को केंद्र मानकर एक दिन दाईं और दूसरे दिन बाईं साइड की दुकानें खुलेंगी। कंटेनमेंट जोन में दुकानें पूर्णत: बंद रहेंगी। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खुलेगा। शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। यह निर्णय अधिकारी और व्यापारियों के बीच हुई वार्ता के दौरान लिए गए। सभी दुकानदारों को कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा। वरना महामारी अधिनियम तक तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सोमवार की शाम एसडीएम विवेक यादव, सीओ सिटी विजय कुमार राना और इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने शहर के व्यापारियों के साथ कोतवाली में बैठक की। इसमें प्रशासन द्वारा तैयार की गई योजना के बारे में बताया गया। इस दौरान अधिकतर व्यापारियों ने दोनों साइड की दुकानें खोलने की मांग की। जबकि कुछ व्यापारियों ने वन साइड दुकान खुलने वाले प्रशासन के प्रस्ताव पर मुहर लगाई। करीब ढाई घंटे तक चले मंथन के बाद अफसरों ने फैसला लिया कि एक दिन दाईं और एक दिन बाईं साइड की दुकानें खोली जाएंगी। एसडीएम ने बताया कि आज (मंगलवार) को कोतवाली को केंद्र मानकर दाईं साइड की दुकानें खोली जाएंगी। सीओ ने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी व्यापारियों से टीका लगवाकर सर्टिफिकेट दुकान पर रखना होगा। चेकिंग के दौरान उसको दिखाएंगे। दुकानदार खुद भी मास्क लगाकर बैठें और ग्राहकों को भी मास्क लगाने के प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें