फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मशीन का सॉफ्टवेयर हुआ इंस्टॉल आज होंगे एक्सरे, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल की एक्सरे मशीन बृहस्पतिवार की शाम तक ठीक हो गई। इंजीनियरों ने करीब बारह घंटे की मशक्कत के बाद मशीन को ठीक किया। अब पहले की तरह रोजाना मरीज के एक्सरे हो सकेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में साल 2018 में डिजिटल एक्सरे मशीन लगी थी। जिलेभर के अधिकांश मरीज जिला अस्पताल में एक्सरे करने आते हैं। अस्पताल कर्मियों की माने तो रोजाना 160 से 170 मरीजों के एक्सरे होते हैं। इसके अलावा लड़ाई झगड़े में घायल 50 से 60 लोगों के एक्सरे होते हैं।
चार दिन पहले एक्सरे मशीन का सॉफ्टवेयर उड़ गया था। इसके बाद मरीजों के एक्सरे नहीं हो सके। जिला अस्पताल प्रशासन में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए इंजीनियर से मशीन को ठीक करने की मांग की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इंजीनियर मशीन ठीक करने पहुंचे। यहां दिनभर कवायद के बाद भी मशीन सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो गया। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि एक्सरे मशीन ठीक हो गई है। अब मरीज पहले की तरह आकर अपना एक्सरा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें