फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हत्यारोपियों ने अभिषेक के सिर में मरी थीं दो गोली, एक दागी थी सीने में

Wed, 15 Oct 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दावत के दौरान की गई हत्या में किसान अभिषेक उर्फ भूरे को तीन गोली मारने की बात सामने आई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। हत्यारोपियों ने दो गालियां उनको सिर में मारी थी जबकि एक गोली उनको सीने में मारी गई थी। उधर, हत्याकांड के तीसरे दिन भी पुलिस मुख्यरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। गांव के ही दो सगे भाइयों पर हत्या करने का शक है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के हाशमपुर गांव में श्रीराम सिंह का परिवार रहता है। उनके छोटे बेटे अभिषेक उर्फ भूरे के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। रविवार शाम देहात थानाक्षेत्र में ही कांठ रोड स्थित श्रीभारत मशीनरी स्टोर परिसर में दावत का कार्यक्रम चल रहा था। यह कार्यक्रम नगरपालिका से जुड़े ठेकेदार व अन्य लोगों द्वारा रखी गई थी। इसमें पालिका के वार्ड 12 से जुड़े कुछ गांवों के लोग शामिल थे जिसमें अभिषेक भी आए थे। कुछ लोगों ने दावत के पंडाल के बगल में अभिषेक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने गोली उनके सिर में मारी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद दावत में मौजूद लोग भाग गए थे।
सूचना पर देहात थाना पुलिस पहुंची थी। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया व सीओ सिटी शक्ति सिंह व सीओ अवधभान भदोरिया भी पहुंचे थे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए। सुरक्षा के लिहाज से देहात पुलिस के अलावा नौगांवा सादात, डिडौली और अमरोहा नगर पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। पूछताछ में कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ था।
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग पर परिजनों ने किया था हंगामा
पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया था। वहां शराब की खाली बोतलें भी मिली थीं। परिजनों के गुस्से के बीच पुलिस ने बमुश्किल अभिषेक सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। मामले में मृतक के भाई प्रेम सिंह की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया था। पुलिस तभी से हत्यारों की सुरागकशी में जुटी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी लेकर परिजनों जोया-अमरोहा मार्ग पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया था। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में जांच जारी है। परिजन गांव में रहने वाले जिन दो भाइयों पर हत्या का शक जता रहे हैं, दोनों अभी भागे हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें