फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर लौटते भाई-बहनों का सफर दुश्वार, बस के लिए घंटों इंतजार

Mon, 11 Aug 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/जोया। रक्षाबंधन के त्योहार के बाद वापसी के चलते रविवार को भी बहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वह घंटों बसों के इंतजार में खड़ी रहीं। पहले ही यात्रियों से खचाखच आ रही बसों में चढ़ने के ही भी उनको कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार था। महिलाओं को यात्रा में परेशानी न हो इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से निशुल्क यात्रा का एलान किया गया था। तीन दिन के लिए बहनों व उनके साथ एक सहयात्री को रोडवेज की बसों में फ्री सफर था। रोडवेज की ओर से यात्रियों की बढ़ती तादात के चलते अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया था। हालांकि, यात्रियों के बढ़ती भीड़ के चलते इंतजाम नाकाफी साबित हुए। संपर्क मार्गों समेत हाईवे पर भारी जाम देखने को मिला।

बहनें भाइयों को राखी बांधने के बाद अपने घरों के लिए निकलती रहीं। जिन बहनों को दूर जाना था, वह सुबह से ही बसों का इंतजार करते हुए दिखीं। बसों के साथ ही ट्रेनों में भी काफी भीड़ देखने को मिली। लोग अपने निजी वाहनों से भी अधिक संख्या में यात्रा करते रहे लेकिन बसों पर अधिक दबाव रहा। इसके कारण शहर के हर चौराहे पर भीड़ और जाम की स्थिति बनी रही। कुछ स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात रहे लेकिन कई जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आई।
विज्ञापन


सीट के लिए खिड़कियों से भी घुसे कुछ यात्री

रक्षाबंधन के बाद महिलाओं के साथ-साथ नौकरीपेशा लोग भी अपने घरों से डयूटी स्थल की ओर लौटते रहे। रविवार को भी यात्रियों की अधिक संख्या के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अमरोहा रोडवेज स्टेशन पर महिलाओं की भारी भीड़ रही। वह बस में अपना स्थान पाने के लिए खिड़कियों तक से घुसकर पहुंचीं। छोटे बच्चे भी लाचार नजर आए। वहीं, जोया में हाईवे पर बसों के लिए महिलाएं इंतजार करती रहीं। बस में चढ़ने के लिए उन्हें भारी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें