पशुओं में चल रही लंपी की आशंका में 17 पशुओं के नमूने जांच को भेजे थे। जिसमें आज आई जांच रिपोर्ट में सभी नमूने नेगेटिव पाए गए।
जिले में अब तक 150 से अधिक पशु लंपी की चपेट में आ चुके हैं। रोजाना इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। इसी के मद्देनजर 17 पशुओं के रक्त के नमूने जांच को भेजे गए थे। जिसकी जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब इन पशुओं की त्वचा के नमूने जांच को भेजे जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. खुशीराम ने बताया कि जिले में अब तक 26 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। 15 हजार वैक्सीन की डोज ओर मिली हैं। लंपी के मद्देनजर 17 पशुओं के रक्त के नमूने लेकर जांच को भेजे गए थे। मंगलवार को इनकी रिपोर्ट आ गई है। सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव है। अब इनकी त्वचा के नमूने लेकर जांच को भेजे जाएंगे। तेजी से लंबी से अब तक 50 से अधिक पशु सही हो चुके हैं। पशु पालक सावधानी बरते। लंपी का लक्षण दिखने पर तत्काल विभाग को सूचित करें और ऐसे पशुओं को अन्य पशुओं से अलग कर दें। संवाद