फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईकोर्ट बेंच की जंग में जनता व जनप्रतिनिधियाें को भी जोड़ने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नौगांवा सादात। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच को लेकर वर्षों से चली आ रही मांग अब तेज हो चली है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जनता को साथ लेकर जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदारों को जोड़कर आंदोलन की धार दी जाएगी तो हाईकोर्ट बेंच की मांग पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करीब 30 जिले आते हैं और कई मंडल भी शामिल हैं। लखनऊ में हाईकोर्ट की बेंच है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों की दूरी इलाहाबाद से करीब 600 से 800 किमी तक है। इसके बावजूद भी यहां हाईकोर्ट बेंच स्थापित नहीं हो रही है। ऐसा नहीं है कि बेंच की मांग पहली बार की जा रही है। यह मांग पिछले 50 वर्ष से चली आ रही है। कई बार आंदोलन भी हुए हैं, लेकिन हर बार नतीजा सिर्फ आश्वासन पर सिमट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें