फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गर्मी ने झुलसाया, बिजली कटौती ने सताया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एक तरफ झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है तो दूसरी ओर बिजली कटौती से घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। गांव ही नहीं शहरी क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति घट गई है। जगह-जगह फाल्ट होने से कई-कई घंटे बिजली गुल हो रही है। दिन से लेकर रात तक कई बार बिजली कटौती परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 43 के पार पहुंच रहा है। साथ ही गर्म हवाएं चलने से लोगों पसीना-पसीना हो रहे हैं। सूरज की तपिश बढ़ने के साथ-साथ बिजली कटाैती का सिलसिला तेज हो गया है। रविवार को कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़े कई मोहल्लों में दिन भर बिजली गुल रही तो सोमवार को दाउद सराय बिजलीघर से जुड़ी तीन मोहल्लों की करीब ढाई हजार आबादी बिजली गुल रहने से बिलबिला उठी। इसके अलावा कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़े गांव रामपुरघना व दो कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति सुबह दस से पांच बजे तक बाधित रही।

तकनीकी कमी और तार बदलने के चलते बंद रही आपूर्ति
गर्मी में लगातार फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। वहीं फाल्ट के बाद तार बदले जा रहे हैं। सोमवार को अमरोहा नगर दाउदसराय बिजलीघर में तकनीकी कमी होने से वासुदेव व किशन गढ़ क्षेत्र की बिजली सुबह दस से शाम पांच बजे तक गुल रही। जिससे करीब ढाई हजार की आबादी दिन भर परेशान हो उठी। उधर, कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़े रामपुर घना क्षेत्र में भी बिजली गुल रही है।
विज्ञापन


-
दोपहर में बिजली कटौती से लोग रहे परेशान

हसनपुर। नगर में दोपहर के समय तीन घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति नहीं मिलने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार दोपहर को दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक हसनपुर कस्बे में बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई। तीन घंटे की बिजली कटौती होने से लोगों के घरों एवं दुकानाें के इन्वर्टर जवाब दे गए। लोगों ने बिजलीघर फोन करे बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की तो पता चला कि हसनपुर से उझारी के बीच लाइन पर काम चल रहा है। अंडरग्राउंड लाइन को बाहर किया जा रहा है। जिसकी वजह से आपूर्ति प्रभावित रही। टीजीटू रवीश त्यागी ने बताया कि हसनपुर से उझारी के बीच लाइन पर काम चलने की वजह से दिक्कत हुई।

गर्मी में लोड बढ़ने से कुछ जगह फाल्ट होने की समस्या हुई। वहीं, कई स्थानों पर नए तार बदले जा रहे हैं। शेड्यूल के अनुरूप बिजली देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। जहां-जहां फाल्ट की समस्या आ रही है, वहां तत्काल कर्मचारियों को भेजकर व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है।
विज्ञापन

-सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें