फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ढाई करोड़ से सुधरेगी गंगा तटबंध की सड़क की सेहत

Sat, 22 Feb 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

गंगा तट बांध की सड़क की मरम्मत काम करीब दो महीने बाद दोबारा शुरू हो गया है। इस 18 किलोमीटर मार्ग को दुरुस्त करने में बाढ़ खंड विभाग 2.4 करोड़ खर्च करेगा। मार्ग ठीक होने से 30 से 40 गांवों के लोगों की राह आसान होगी।
शेरपुर ढ्याैटी से कांकाठेर तक गंगा तट बांध की सड़क करीब छह साल से मरम्मत न होने पर गड्ढों में तब्दील हो गई थी। तटबंध की सड़क की मरम्मत करने के लिए जुलाई 2024 में बाढ़ खंड विभाग को 2.40 करोड़ रुपये जारी किए गए।
विज्ञापन

सितंबर में टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई। दो ठेकेदारों ने सड़क की मरम्मत के लिए ठेका लिया। इनमें एक पर 12 किमी तो दूसरे पर छह किमी की सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई। दोनों को पहले कार्तिक पूर्णिमा तक काम पूरा करने के निर्देश दिए।
हालांकि, बाद में 22 नवंबर तक की मोहलत दी गई, लेकिन मौसम का हवाला देते हुए दिसंबर में काम बंद कर दिया गया। अब दो माह बाद फिर से काम शुरू हो गया है। बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद गहलौत ने बताया कि मोहरका पट्टी के सामने से कांकाठेर के पास तक गंगा तट बांध के 800 मीटर लंबे हिस्से के भी दिन बहुर गए। इस पर एक लाख रुपये से अधिक खर्च आने की संभावना है।
विज्ञापन

800 मीटर खड़ंजा बिछ जाने पर तिगरी कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा मेले के लिए आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग तैयार हो गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें