फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गांव पतेई खादर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच

Thu, 27 Nov 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। गांव पतेई खादर में हेपेटाइटिस-सी का प्रकोप है। 40 से ज्यादा लोगों में हेपेटाइटिस-सी के लक्षण हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर कैंप लाया और जिन लोगों में हेपेटाइटिस-सी के लक्षण हैं, उनकी जांच की गई। 37 लोगों की जांच की गई। इनमें से छह हेपेटाइटिस-सी पॉजिटिव मिले। वहीं, छह के सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव पतेई खादर में पिछले कुछ वर्षों में दस से अधिक लोगों की हेपेटाइटिस-सी से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पास से सूखी पड़ी बगद नदी में कुछ वर्षों पूर्व जहरीला पानी चलता था, यह पानी गजरौला की इकाइयों से आता था। इससे यहां का पानी दूषित हुआ है। कई बार पहले भी पानी की जांच कराई जा चुकी है जिसमें पानी के दूषित होने की पुष्टि हो चुकी है।
वर्तमान में गांव के उर्मिला सैनी, बलराम सिंह, सोमवती देवी, ब्रहमपाल भाटी, सूरज, गुड्डी, प्रधान पति रमेश सिंह, इंदिरा देवी, नरेंद्र त्यागी, अफसाना, चौधरी फारूक, बदन सिंह जाटव, सतवीर त्यागी, शीशपाल सिंह, नीरज जाटव आदि का हेपेटाइटिस सी का उपचार चल रहा है। रहरा के सीएचसी अधिक्षक डा. शशांक चौधरी का कहना है कि गांव पतेई खादर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर हेपेटाइटिस सी से संबंधित जांच की है। लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें