फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पालिकाध्यक्ष बोलीं, पार्टी के विरुद्ध कार्य कर रहे विधायक

Tue, 24 Dec 2024 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी और ईओ दीपिका शुक्ला के बीच चल रहे विवाद में अब मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा भी शामिल हो गए हैं। पालिकाध्यक्ष ने विधायक पर पार्टी के विरोध कार्य करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि विधायक अधिकारियों के हमसाज होकर उनकी झूठी शिकायत कर रहे है। साथ ही दूसरी पार्टी के सभासद के साथ मिलकर पार्टी के विरुद्ध कार्य और पालिका को अस्थिर करने का काम कर रहे है। उन्होंने विधायक की राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत कर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष राजेंद्री ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत की। जिसमें उन्होंने कहा कि मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा पार्टी गतिविधियों के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। वह पार्टी के जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध शिकायत कर रहे है और उन पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। वह उनके साथ ही ब्लॉक प्रमुख, धनौरा के पालिकाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ काम करते हैं। अधिकारियों पर दबाव बनाकर और कुछ अफसरों से हमसाज होकर पार्टी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। इस कार्य के लिए अपने व्यक्तिगत कार्यकर्ताओं से झूठी शिकायत कराते हैं। दूसरी पार्टी के सभासदों की ढाल बनकर पार्टी विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। पालिका को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन





- मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। जनता के आशीर्वाद से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुआ हूं। आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने को है। मैंने हमेशा पार्टी व सरकार की मंशा के अनुसार जनहित में कार्य किए हैं। जिसका संदेश जनता में भी है। पालिकाध्यक्ष व सभासदों का आपसी विवाद है। उन पर लगाए आरोप गलत है। निष्पक्ष जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। - राजीव तरारा, विधायक मंडी धनौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें