फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बस में छेड़खानी कर रहे मौलाना को युवती ने चप्पलों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस में सफर के दौरान मौलाना ने युवती के साथ छेड़खानी कर दी। युवती ने कई बार मौलाना की हरकतों का अनदेखा किया लेकिन वह लगातार परेशान करता रहा। इससे नाराज युवती ने बस रुकवाकर मौलाना को जोया कस्बे में उतारकर चप्पलों से पीटा। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद माफी मांगने पर युवती ने उसे छोड़ दिया। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली से मुरादाबाद आ रही रोडवेज बस में सवार युवती के साथ एक मौलाना बार-बार छेड़खानी कर रहा था। युवती उसे काफी देर से बर्दाश्त कर रही थी। कस्बे में आने पर जब युवती से बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने मौलाना का कॉलर पकड़कर बस से नीचे उतार लिया और उसकी चप्पलों से जमकर पिटाई की। मौलाना द्वारा युवती के पैर पकड़कर माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया। बाद में युवती भी दूसरी बस में सवार होकर मुरादाबाद की तरफ चली गई। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी जा सकी है। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें