फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बछरायूं नगर पालिका को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
75 जनपद 75 नगर पालिका 75 घंटे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी को पुरस्कार दिया जाएगा। 50 हजार तक की आबादी वाली नगर पालिकाओं में प्रदेश भर में दूसरा स्थान मिलने पर पालिकाध्यक्ष व स्टाफ ने अपनी खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

नगर पालिका के लिपिक राजन कुमार ने बताया कि पिछले दिनों शासन के निर्देश पर 75 जनपद, 75 नगर पालिका व 75 घंटे अभियान चलाया गया था। इस अभियान में सार्वजनिक स्थान पर कूूड़ा डालने वाले स्थानों का सौंदर्यीकरण किया जाना था। नगर पालिका क्षेत्र में शीतल तालाब, आंबेडकर पार्क व प्रथमा बैंक के पास लोग कूड़ा डालते थे। आंबेडकर पार्क व प्रथमा बैंक के पास सौंदर्यीकरण करा कर वहां सेल्फी पाइंट बना दिए गए, जबकि शीतल पार्क पर बच्चों के खेलने के लिए पार्क बनाया गया है।
अधिशासी अधिकारी को शुक्रवार को लखनऊ में पुरस्कार दिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष हाजी राहत हसन ने पालिका की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कर्मचारियों की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें