मंडी धनौरा। क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस गांव में बीते चार माह में चार लोग मौत को गले लगा चुके हैं। एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती ने मंगलवार को अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन किसी काम से गांव में ही गए थे। शाम को परिजन घर वापस आए। उनको युवती नहीं दिखाई दी। कमरा भीतर से बंद होने पर परिजनों ने आवाज दी। भीतर से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर भीतर देखा तो युवती का शव फंदे से झूल रहा था। परिजनों ने युवती को नीचे उतारा। युवती की सांसे थम चुकी थी। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।