फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवती ने क्लीनिक संचालक पर लगाया पांच साल तक दुष्कर्म का आरोप

Mon, 06 Apr 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। युवती ने क्लीनिक संचालक पर पांच साल तक दुष्कर्म करने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि वह वर्ष 2020 से वह थाना क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में बतौर स्टाफ काम सीखती है। युवती का आरोप है कि क्लीनिक संचालक ने पांच साल तक युवती से दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बनाया। डराया-धमकाया और कहा कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विकास कुमार का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें