फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में दीपदान करेंगे अनाथ हो चुके गजरौला के चारों भाई-बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। प्रसव पीड़ा के दौरान मां और बीमारी से पिता को खोने वाले चारों भाई बहन कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे गंगा मेले में दीपदान करेंगे। घर में कोई कमाने वाला नहीं होने के कारण तीन भाई व उनकी बहन बीते छह महीने से मुरादाबाद के अनाथालय में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंबेडकर मोहल्ला निवासी प्रकाश ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण पोषण करता था। प्रकाश की बड़ी भाभी राजबालाऔर मोहल्ले के लोगों के मुताबिक करीब 11 महीने पूर्व प्रकाश की बीमारी के कारण मौत हो गई। उस वक्त प्रकाश की पत्नी माया गर्भवती थी। आठ महीने पूर्व प्रसव के दौरान वह भी दुनिया को छोड़कर चली गई।
इसके बाद घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा। तीनों भाई विकास (10) , विनीत (8) सोना (6) और सबसे छोटा गजराज (4) अनाथ हो गए। मोहल्ले के लोग ही उनकी देखभाल करते थे। जिस पर तीनों भाई और उनकी बहन को मंडी धनौरा से भाजपा विधायक राजीव तरारा व तत्कालीन एसडीएम मंडी धनौरा अरुण कुमार ने मुरादाबाद के एक अनाथालय भिजवाया।
विज्ञापन

वहां पर रहते हुए छह महीने से अधिक समय हो गया। चारों भाई-बहन की पढ़ाई-लिखाई का खर्चा अनाथालय द्वारा वहन किया जा रहा है। अभी क्षेत्र के गांव तिगरी में गंगा किनारे लगने वाले मेले की तैयारियां चल रही हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु स्नान करेंगे। इसकी पूर्व संध्या पर दीपदान किया जाएगा। दीपदान वह लोग करेंगे, जिनके माता पिता का स्वर्गवास हो गया है।
बच्चों के ताई राजबाला ने बताया कि हेमराज मुरादाबाद में गए थे। चारों भाई-बहनों को दीपावली से पहले लाने की तैयारी है। उनसे कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर तिगरी में दीपदान कराया जाएगा। अनाथालय संचालक शोभना गुप्ता का कहना है कि चारों बच्चों के ताऊ ने फोन किया था। उनसे प्रार्थना पत्र देने को कहा है। दीपावली पर चारों को उनके साथ भेज दिया जाएगा।
चारों भाई-बहन के घर पर छह महीने से लटका है ताला
गजरौला। माता-पिता की मौत के बाद चारों भाई-बहन अनाथ हुए तो मोहल्ले में किसी ने कभी खाना खिला दिया तो किसी दूसरे ने और कोई मदद कर दी। यह जानकारी लगने पर चारों को अनाथालय भेज दिया गया। तब से प्रकाश के घर पर ताले लटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें