फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने चलाया अभियान

Thu, 26 Nov 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बंदरों के आतंक से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वन विभाग बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चला रहा है। बुधवार को क्षेत्र के गांव टंडेरा में वन विभाग ने अभियान चलाकर 15 बंदरों को पकड़ा।
विज्ञापन

नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बंदरों के प्रकोप से लोग बेहद परेशान हैं। बंदर घर में घुसकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। खाने पीने का सामान उठाकर ले जा रहे हैं। दो माह पहले ग्राम पेलीतगा में एक बुजुर्ग की बंदरों के हमले से बचने के चक्कर में छत से नीचे गिरकर मौत हो गई थी। ग्राम चुचैला कलां में भी एक महिला बंदरों के हमले से बचने में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सरकारी अस्पताल में रोजाना 15-20 लोग बंदरों के काटने पर वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं। किसान संगठन भी बंदरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग अभियान चला रहा है। बुधवार को ग्राम टंडेरा में 15 बंदरों को रेस्क्यू किया गया। रेंजर ने बताया कि रेस्क्यू किए गए बंदरों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। रेंजर ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में भी शीघ्र ही बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बंदरों को पकड़ने में सहयोग करने के लिए पालिका प्रशासन को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें