फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 29 अक्तूबर को जारी होगी परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की संशोधित समय-सारिणी के अनुसार 29 अक्तूबर तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी। विभाग का लक्ष्य विद्यार्थियों की सुविधा के साथ परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराना है।
विज्ञापन

केंद्रों के लिए चयनित विद्यालयों की अनंतिम सूची 21 सितंबर को जारी होगी। 23 सितंबर को डिबार और अपात्र विद्यालयों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। अनंतिम सूची पर विद्यालय 28 सितंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण आठ अक्तूबर तक होगा।
इसके बाद जिला केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित सूची परिषद के पोर्टल पर भेजी जाएगी। 17 अक्तूबर को परिषद की वेबसाइट पर जनपदीय समिति से अनुमोदित केंद्रों की सूची अपलोड होगी। इसके बाद 29 अक्तूबर तक अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-
अधिक दूरी पर केंद्र मिला तो 22 अक्तूबर तक आपत्ति
अनुमोदित सूची में शामिल विद्यालयों के परीक्षार्थियों के आवंटन को लेकर भी आपत्ति का मौका दिया जाएगा। यदि किसी विद्यालय को आवंटित परीक्षा केंद्र अधिक दूरी पर है तो संबंधित विद्यालय 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेगा। इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद बोर्ड 29 अक्तूबर तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगा।
-
छात्राओं की सुविधा पर रहेगा जोर

परीक्षा केंद्र निर्धारित करते समय विद्यार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी। छात्राओं के लिए सात से 10 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र बनाए जाने का प्रावधान है, जबकि छात्रों के लिए केंद्र की दूरी 10 से 15 किलोमीटर तक निर्धारित की गई है। डीआईओएस शतानन्द शर्मा ने बताया कि केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तय समय-सारिणी के अनुसार चल रही है। विद्यार्थियों की सुविधा, विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों और परीक्षा की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रों का अंतिम निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें