फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नाली से निकाली गई गंदगी अब सड़कों पर नहीं पसरेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नालों से निकाली गई गंदगी अब सड़कों पर नहीं पसरेगी। नगर पालिका ने नालों आदि से निकाली गई गंदगी को उठाने के लिए करीब 20 लाख रुपये की लागत से दो सिल्ट कैरियर मशीनें खरीदी हैं। सिल्ट कैरियर मशीन से नालों से निकाली गई गंदगी तत्काल वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाई जाएगी।
विज्ञापन

बरसात के मौसम मेंं हर साल शहर के नालों की सफाई पालिका प्रशासन द्वारा कराई जाती है। नालों से निकाली गई सिल्ट कई दिनों तक सड़कों पर ही पसरी रहती है। इससे एक ओर संक्रामक रोग फैलने की आशंका रहती है तो दूसरी ओर नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। काफी समय से पालिका प्रशासन नालों से निकाली गई कीचड़ के निस्तारण के लिए उपाय किए जाने पर विचार कर रहा था। तीन दिन पहले पालिका ने नालों से निकाली गई सिल्ट के निस्तारण के लिए लगभग 20 लाख रुपये की कीमत की दो सिल्ट कैरियर मशीन खरीदी हैं।
पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि इन मशीनों की मदद से नालों से निकाली गई गंदगी तत्काल मौके से ही हटा कर सुरक्षित स्थान पर रखी जाएगी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इन मशीनों में फिल्टर भी लगे हुए हैं। कीचड़ मेंं जमा पानी भी मौके पर ही नालों में छाेड़ा जाएगा। इससे कीचड़ के निस्तारण में गति आएगी। ईओ अवधेश वर्मा का कहना था कि इन मशीनों की सहायता से नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें