फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक आत्महत्या प्रकरण : आरोपी शिक्षक दंपती के परिजन बोले, बीएसए पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

गजरौला ब्लॉक के सुल्तानठेर स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार की आत्महत्या के मामले के आरोपी शिक्षक दंपती पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। ऐसे में उनके परिजनों डीएम से मुलाकात कर बीएसए को हटाए जाने और उन पर कार्रवाई की मांग की। कहा, उनके रहते निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं हैं। वह जांच को प्रभावित कर सकती हैं।
सुल्तानठेर के कंपोजिट स्कूल में बीती एक अक्तूबर को प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने स्कूल के कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने सुसाइड नोट में स्कूल के शिक्षक दंपती राघवेंद्र व सरिता और बीएसए डॉ. मोनिका पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनको खुद मौत का जिम्मेदार ठहराया था। सुसाइड नोट के अलावा एक 18 पन्नों के रजिस्टर में भी उन्होंने अपनी उत्पीड़न की दास्तां को लिखी थी। मामले को लेकर संजीव कुमार के बेटे अनुज ने गजरौला थाने में राघवेंद्र, सरिता और बीएसए डॉ. मोनिका पर मामला दर्ज कराया था। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने भी प्रशासनिक जांच के लिए भी एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। प्रशासनिक कमेटी की जांच जारी है तो पुलिस भी शिक्षक दंपती की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। आरोपी दंपती फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने राघवेंद्र के भाई को हिरासत में लिया
पुलिस ने मामले में राघवेंद्र के भाई को हिरासत में लिया है। जिसके चलते मंगलवार को आरोपी शिक्षक दंपति के परिजन कलक्ट्रेट पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कहा, पुलिस शिक्षक के राघवेंद्र के भाई को उठाकर ले गई, जबकि उनका इस मामले से कोई संबंध भी नहीं है। कहा, मामले में बीएसए ने राघवेंद्र व उसकी पत्नी को तो निलंबित कर दिया है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बीएसए पर भी कार्रवाई की मांग की। डीएम ने मामले में एडीएम न्यायिक को जांच के लिए कहा है। डीएम से मिलने वालों में राविंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, नानक सिंह, रोहित सिंह आदि शामिल रहे। - बीएसए को हटाने के संबंध में शासन को पत्र लिखा जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। राघवेंद्र व उसकी पत्नी की गिरफ्तार का मामला पुलिस स्तर का है। निधि गुप्ता वत्स, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें