फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दूसरे संप्रदाय के युवक से मंदिर में शादी करने पर युवती के परिजनों ने बोला हमला

Thu, 25 Jul 2024 05:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। दूसरे संप्रदाय के युवक के साथ शादी करने से नाराज युवती के परिजनों ने प्रेमी के घर चढ़ाई कर दी और युवती को जबरन अपने साथ ले गए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने अपने ससुर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने युवती के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर बगद निवासी विपिन कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसने निकटवर्ती गांव पतेई एमन निवासी युवती के साथ बीती नौ मई को आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की थी। शादी के बाद वे दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। बीती 19 जुलाई की रात उसकी युवती के पिता व भाई और दो अन्य परिजनों ने उसके घर पर चढ़ाई कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी। विपिन का आरोप है कि परिजन उसकी पत्नी को जबरन अपने साथ ले गए। पुलिस ने विपिन की तहरीर पर युवती के पिता आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए युवती को कोर्ट में पेश किया। बुधवार को युवती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। फिलहाल युवती को जिला अस्पताल में बनाए गए सेफ हाउस में रखा गया है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि युवती द्वारा मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान का अवलोकन किया जाएगा। युवती के बयान के आधार पर उसकी सुपुर्दगी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें