फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लेखपालों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही

Thu, 25 Jul 2024 05:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। लेखपाल तारेश राणा को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले आरोपियोंं की गिरफ्तारी व उसको बहाल करने की मांग को लेकर लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपाल दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। लेखपालों के समर्थन में बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि टोकरा पट्टी के लेखपाल तारेश राणा तीन दिन पूर्व नगलिया मेव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने गए थे। इस दौरान उनके साथ आरोपियों ने मारपीट की और उनको बंधक बना लिया। रिपोर्ट होने के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने तारेश राणा को निलंबित किए जाने को दबाव में लिया गया फैसला बताते हुए उनकी बहाली की मांग की। इस अवसर पर अनुज सैनी, पीतांबर सिंह, दिनेश कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद थे। वहीं, तहसील के अधिवक्ता भी लेखपालों के समर्थन में हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें