हसनपुर के गांव दियावाली में छापेमारी के दौरान आबकारी टीम एवं ग्रामीण। स्रोत आबकारी पुलिस
हसनपुर (अमरोहा)। गांव दियावली खालसा में शनिवार को कच्ची शराब की बिक्री के विरोध में महिलाओं के प्रदर्शन के बाद आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने एक के बाद एक 12 घरों को खंगाला। हालांकि सिर्फ दस लीटर कच्ची शराब ही बरामद हो सकी।
शनिवार को गांव में महिलाओं ने एकत्र होकर हंगामा किया और प्रदर्शन करते हुए कच्ची शराब पकड़वाने की मांग की थी। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम गांव में पहुंच गई और 12 घरों की तलाशी ली। तलाशी अभियान के दौरान टीम को लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मौके पर ही शराब को नष्ट कर दिया गया और एक व्यक्ति के खिलाफ अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
बतादें कि कुछ दिन पूर्व गांव की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। आबकारी विभाग की टीम में आबकारी निरीक्षक राम कुमार यादव, आबकारी प्रधान राजकुमार, सिपाही अनीस अहमद, राजेंद्र सिंह आदि रहे।