गजरौला। बिजली विभाग की विजिलेंस ने छापा मार कर आठ घरों में विद्युत चोरी पकड़ी। इन घरों में कनेक्शन नहीं था। लोग कटिया डाल कर बिजली की चोरी कर रहे थे।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि भानपुर खालसा, एमडीए काॅलोनी और उसके आस पास कई घरों में बिजली की चोरी की जाती है। जिसे पकड़ने के लिए शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे विजिलेंस की टीम ने स्थानीय जेई को साथ लेकर छापा मारा। चेकिंग के दौरान आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इन घरों में कनेक्शन नहीं था, लेकिन बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। आठों के खिलाफ विभाग द्वारा अपने थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।