फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना से सामान लाद कर निकला रामपुर का चालक कैंटर लेकर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर लेकर गया रामपुर का चालक लुधियाना से लाखों रुपये का सामान लादने के बाद लापता हो गया। ट्रांसपोर्टर और कैंटर मालिक कभी फोन रिसीव नहीं कर रहा है। कैंटर मालिक ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

यह मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के रामपुर घना गांव का है। यहां रहने वाले मोहम्मद आलम के पास कैंटर गाड़ी थी। आलम की जान पहचान रामपुर जनपद में टांडा थानाक्षेत्र के लालपुर कलां गांव निवासी जुनैद अली से थी। आरोप है कि 3 मार्च 2021 को जुनैद ने मोहम्मद आलम से कैंटर खरीदने की बात कही थी। इसके बाद वह सारी रकम का भुगतान करने के बाद ट्रांसफर कराने की बात कहकर कैंटर को अपने साथ ले गया था। इस बीच 23 अगस्त 2021 को मोहम्मद आलम के पास लुधियाना से एक ट्रांसपोर्टर की काल आई थी। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि उनके कैंटर का चालक लुधियाना की ट्रांसपोर्ट से लाखों रुपये का सामान लादकर ले गया है। लेकिन एक सप्ताह बाद भी वह सामान लेकर नहीं पहुंचा है। इसके बाद कैंटर मालिक मोहम्मद आलम ने जुनैद से फोन पर संपर्क किया तो उसने काल रिसीव नहीं की। आरोप है कि वह कैंटर और सामान लेकर गायब हो गया है। कैंटर मालिक मोहम्मद आलम ने जुनैद के गांव पहुंचकर जानकारी हासिल की तो पता चला कि जुनैद पर इस तरह के कई मुकदमे दर्ज हैं। लिहाजा मोहम्मद आलम ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जुनैद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें